हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलहा पंचायत के दीनदयालपुर गांव में छापेमारी कर 14 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दीनदयालपुर गांव निवासी चन्देश्वर राम पिता स्व.सुखलाल राम के घर पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान घर के अंदर से एक थैला से दस लीटर देसी शराब एवं दो बोतल से दो-दो लीटर देसी शराब बरामद किया। बताया गया कि पुलिस को देखकर चन्देश्वर राम भागने लगा,लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसको लेकर सहदेई बुजुर्ग थाना के पुअनि के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...