Hajipur News: देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के सुरेश चौक रामपुर चकलाला गांव स्थित एक घर से 7 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार देसी शराब कारोबारी की पहचान सुरेश चौक रामपुर चकलाला निवासी हरिशंकर पासवान के रूप में की गई है। इस मामले में जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक जनार्दन राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में हरिशंकर पासवान को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बरामद देसी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया कि सोमवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर चकलाला निवासी हरिशंकर पासवान अपने मकान से देसी शराब की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो पुलिस को देखकर वह अपने हाथ में प्लास्टिक का एक पांच लीटर का गैलन एवं दो लीटर वाला ठंडा का बोतल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.