Hajipur News: देसरी में सन्दिग्ध स्थिति में महिला का शव पुलिस ने किया बरामद
हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर में सन्दिग्ध स्थिति में एक महिला का शव घर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतका मुरौवतपुर निवासी अरविंद भगत की पत्नी 26 वर्षीय संगीता कुमारी का शव घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।
मृतका के मायके वालों का आरोप मृतका के मायके वालो ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। बताया गया कि महुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टूगरी गांव निवासी शिवनाथ भगत की पुत्री संगीता कुमारी की शादी 2021 में जितेन्द्र भगत के पुत्र अरविंद भगत के साथ हुई थी। मृतका के चचेरा भाई अवधेश भगत ने कहा कि 2021 में मेरी चचरी बहन का हिंदू रीति रिवाज से देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव के जितेंद्र भगत के पुत्र अरविंद भगत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.