हाजीपुर, सितम्बर 8 -- Hajipur News: देसरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में प्रखंड स्तरीय कृषि निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ से हुए फसल क्षति, खाद-बीज की उपलब्धता,किसान सलाहकारों की कार्यशैली और पीएम किसान योजना में लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में जिला परिषद् सदस्य मोहित पासवान ने बाढ़ प्रभावित किसानों का फसल क्षति आंकलन जल्द पूरा कर मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और प्रखंड में पर्याप्त यूरिया,डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में हर पंचायत में किसान सलाहकार को नियमित रूप से भ्रमण करने पर चर्चा हुई।

धान उत्पादन की स्थिति साथ ही देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल,जफराबाद, देसरी एवं भीखनपुरा पंचायत में धान की व्यापक रूप से खेती की जाती है औ...