हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के देसरी पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग स्थानीय विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में नगर विकास मंत्री से किया है। विधायक ने कहा कि देसरी प्रखंड के देसरी पंचायत में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मूलभूत संरचना उपलब्ध है एवं सभी विभाग के कार्यालय है। जो नगर पंचायत बनने की सारी शर्तें पूरा करता है। जिसको लेकर देसरी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। देसरी पंचायत की कुल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 11,184 है। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...