हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: सराय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते बुधवार को इनायतपुर प्रबोधी जाने वाली सड़क के पास छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार दोनों बदमाश सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी दशरथ महतो के पुत्र सोनू कुमार एवं राजेंद्र पासवान के पुत्र गोलू कुमार बताया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

पुलिस कार्रवाई उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सराय थाने की पुलिस को बुधवार...