हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Hajipur News: सिनेमा रोड स्थित बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी के कि ओर से 'साहित्य और संस्कृति के समक्ष चुनौतियां और जिम्मेवारियां' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षाविद और लेखक अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में संस्कृतिकर्मी और न्यासी अध्यक्ष कुमार वीर भूषण ने विषय प्रवेश कराया। इसके बाद विभिन्न बुद्धिजीवियों, लेखकों और रंगकर्मियों ने अपने विचार रखे। शिक्षक उमेश कुमार निराला ने विषय को स्कूली शिक्षा और अभिभावकों की भूमिका से जोड़ते हुए आधुनिकता और संचार क्रांति को चुनौतियों के लिए जिम्मेवार माना। लेखक, शिक्षक और रंगकर्मी डॉ. सुधांशु चक्रवर्ती ने कहा कि साहित्य में संक्रमण काल जैसी स्थिति के लिए भय, नफरत और शिक्षा विरोधी राजनीतिक व्यवस्था जिम्मेवार है। सत्ता चारों तरफ नियंत्रण की पराक...