हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पोहियार स्थित न्यास बाबा अभयनाथजी शिवालय परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर विनय सिंह ने पदाधिकारियों को आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि ग्राम रसूलपुर वाहिद निजी न्यास बाबा अभयनाथजी शिवालय परिसर पर स्थानी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी है। जो एक तरह से बिलकुल गलत है। ग्राम रसूलपुर वाहिद, थाना संख्या 563, थाना सहदेई, अंचल सहदेई बुजुर्ग, नया खाता 302, नया खेसरा 662 रकबा 16 डीसमल, एवं खाता 266, खेसरा 663 रकबा 18 डीसमल में अभिराज कुंवर पति स्व.राम रमण प्रसाद सिंह ने निजी न्यास के रुप बाबा अभयनाथ जी का शिवालय स्थापित किया,जिसमें मां दुर्गा, संतोषी माता, भगवान महावीर एवं शनिदेव की स्थायी प्रतिमा स...