हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन के निर्देश Hajipur News: दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार की शाम जंदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय प्रशासन के अलावा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि,पूजा कमेटी के सदस्य,एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ संपादित किए जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए। सभी दुर्गापूजा समितियों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। वहीं पूजा और मेला परिसर में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बताया गया कि पुलिस प्रशासन असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। वही किसी भी प्रकार के अ...