हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: बीते बुधवार की शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में मिजाज काफी बदला हुआ है। इस माह में बीते दो दिनों में सामान्य बारिश हुई, जो इस महीने में सर्वाधिक बारिश है। बाकि अन्य दिनों में जिले में 2 एमएम, 5 एमएम और 11 एमएम तक ही बारिश हुई थी। संख्यिाकी विभाग की मानें तो इस माह में मात्र दो ही अच्छी बारिश हुई है। जो किसानों के हित में है।

जिला मौसम आंकड़े जिला संख्यिाकी विभाग के अनुसार भगवानपुर में 40.4 एमएम, बिदुपुर में 38.0 एमएम, चेहराकलां में 28.02 एमएम, देसरी में 26.2 एमएम, गोरौल में 20.4 एमएम, हाजीपुर में 37.4 एमएम, जंदाहा में 40.4 एमएम, लालगंज में 48.6 एमएम,महना में 28.4 एमएम,महुआ में 38.02 एमएम,पटेढ़ी बेलसर में 38.0 एमएम,पातेपुर में 32.2 एमएम, राघोपुर में 26.4 एमएम, राजापाकर में 22.04 एमएम, सहदेई बु...