हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामले में 25 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्याकांड में 01,एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 05, चोरी के कांड में 01,उत्पाद अधिनियम में 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 08 वारंट एवं 60 कुर्की का निष्पादित किया। पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 79 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...