हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र में छापेमारी पर अलग अलग मामले में 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या कांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 01, चोरी कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 07 वारंट एवं 18 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 443.07लीटर विदेशी शराब एवं 83.250 देसी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बाइक, 01 कार एवं 01 साड़ी बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...