Hajipur News: दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तिहार
हाजीपुर, अगस्त 1 -- Hajipur News: लालगंज। सं.सू. लालगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामलों में फरार चल रहे आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डुगडुगी बजाकर और माइकिंग कर दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे लालगंज थाना के पोझिया गांव के सोनू कुमार, सन्नी कुमार और चांदनी देवी के घर चिपकाया गया है। तीनों धनेश्वर राय के परिवार के हैं। विदित हो कि 12 जून 2025 को नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत उसके ससुराल पोझिया में हो गई थी। उसका शव उसके ससुराल में एक कमरे से बरामद किया गया था। जिसमें मृतका के पिता करताहा जगदीशपुर गांव निवासी महेश राय ने ससुरालवालों पर दहेज को लेकर अपनी बेटी रानी कुमारी की हत्या कर दिए जाने का मामला लालगंज थाना में दर्ज कराया था। - दिलीप कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.