हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: भगवानपुर । संवाद सूत्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने के लिए निकली एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस संबंध में युवती की मां ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मेरी पुत्री बीते 04 जुलाई को घर से दवा लेने बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर लौटकर नहीं आई। तब हम लोग खोजबीन कर उसके मोबाइल पर फोन किए तो उसका मोबाइल घर पर ही था। खोजबीन के दौरान एक लड़के का फोन आया कि आपकी पुत्री मेरे साथ है। हमलोग शादी करने के लिए घर से भागे हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवती प्रेमी संग फरार, अज्ञात पर मुकदमा लड़के ने अपना नाम राहुल कुमार बताया। उसने कभी पटना तो कभी समस्तीपुर का रहने वाला बताया है। मेरी पुत्री घर से 30 हजार रुपए नगद लेकर गई है। परिजनों ने उक्त युवक ...