हाजीपुर, नवम्बर 28 -- पंचायत में दलाली के खिलाफ पहल Hajipur News: चेहराकलां, सं.सू चेहराकलां प्रखंड की मंसूरपुर हलैया ग्राम पंचायत के मुखिया शंभूशरण राय ने पंचायत में व्याप्त दलाली प्रथा के खिलाफ अनोखी पहल की है। मुखिया ने पूरे पंचायत में एक अपील पोस्टर चिपकवाया है, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के नाम पर रिश्वत मांगने वाले दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने को कहा गया है। पोस्टर में साफ लिखा है - घूस देना और लेना दोनों ही अपराध है। रुपया मांगने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, चाहे कोई भी व्यक्ति क्यों न हो। मुखिया ने नोट में बताया कि किन-किन योजनाओं के नाम पर दलाल पैसे मांगते हैं। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के नाम पर, जन्म प्रमाण-पत्र / मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर, वंशावली, राशन कार्ड, आधार कार्ड बनाने और नाम/उम्र सुध...