हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: हाजीपुर । संवाद सूत्र जमुनीलाल महाविद्यालय हाजीपुर एवं भारत-तिब्बत मैत्री संघ वैशाली की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर 'वर्तमान समय में परम पावन दलाई लामा की प्रासंगिकता: विशेषकर युवाओं के लिए' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार ने की। यह भी पढ़ें- दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग, ऑनलाइन गोष्ठी में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताकार्यक्रम का उद्देश्य अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा विश्व शांति, करुणा, अहिंसा, सहिष्णुता एवं मानवीय मूल्यों के सशक्त प्रतीक हैं। आज जब पूरा विश्व हिंसा, असहिष्णुता और मानसिक तनाव जैसी चुनौतिय...