Hajipur News: दरवाजे पर नाला का पानी गिराने से मना करने पर मारपीट लूटपाट किया
हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के कजरी खुर्द गांव में दरवाजे के पास नाला का पानी गिराने से मना करने पर जानलेवा हमला एवं लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कजरी खुर्द निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी ने अपने पड़ोसी सनोज कुमार सिंह,फूलवंती देवी, सुमित्रा देवी एवं सोनाली कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि जब वह विद्यालय से पढ़कर अपने घर आई तो देखी कि दरवाजा पर पड़ोसी आरोपी नाला का पानी गिरा रहा है। जिससे अगल-बगल के लोगों को एवं उनके परिवार के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही थी।
घटना का विवरण बताया गया है कि नाला का पानी गिराने से मना करने पर आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.