हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर वैशाली पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एसएसपी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने को कहा। महिलाओं और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार सहित क...