हाजीपुर, अगस्त 20 -- Hajipur News: विरोधी दल के नेता सह राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव का पटना से मधुबनी जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर में जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के स्वागत करने के लिए घंटों सड़क पर गाजे बाजे के साथ इंतजार में खड़े रहे। तेजस्वी प्रसाद यादव के आते ही कार्यकर्त्ताओ में जमकर नारा लगाए। श्री यादव ने भी कार्यकर्त्ताओ की भारी भीर देख उन्हें निराश नहीं किए और गाड़ी से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किए। इस बीच कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें फुलमाला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट में तेजस्वी यादव का किया स्वागत मौके पर केदार प्रसाद यादव के सा...