हाजीपुर, नवम्बर 5 -- Hajipur News: बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्पाद विभाग,वैशाली एवं लालगंज थाना की टीम द्वारा गंडक नदी के किनारे जफराबाद दियारा क्षेत्र में ड्रोन की मदद से संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों का पता चला। कार्रवाई के दौरान दोनों भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त 16 ड्रम तथा जमीन में बनाए गए गड्ढों में रखे कुल 4,100 किलोग्राम जावा गुड़ का घोल विनष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त घटनास्थल से 70 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इस मामले में अवैध शराब भट्ठियों के संचालकों के विरुद्ध फरार अभियोग ...