हाजीपुर, अगस्त 1 -- Hajipur News: हाजीपुर, एक प्रतिनिधि उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुंदन कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम इमरजेंसी सेवा पहुंचे और चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी रजिस्ट्रर को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से ड्यूटी पर ससमय आने और अगले चिकित्सक के आने तक ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने इमरजेंसी सेवा के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीडीसी ने मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) में भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के रोस्टर रजिस्ट्रर की जांच की। एमसीएच में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए ...