Hajipur News: डीईओ को गुमराह करने पर प्रधानाध्यापक के वेतन पर लगी रोक
हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: इन दिनों बीएन हाईस्कूल सेहान परिसर बेहद जलजमाव का शिकार बना हुआ है। जिससे छात्रों को स्कूल आवागमन करने में घोर परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय पुरूषोत्तम कुमार ने एक सप्ताह पूर्व में सहयोग पोर्टल के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से पूछे गए स्पष्टीकरण के जबाव में प्रधानाध्यापक ने विभाग को गुमराह करते हुए शिकायतकर्ता की शिकायत गलत बताते हुए स्कूल परिसर में जलजमाव से साफ इंकार कर दिया। फिर मामले की जांच में घोर जलजमाव साबित हुआ। अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पत्रांक 1650 दिनांक 01 अगस्त 26 को जारी पत्र के माध्यम से विभाग को गुमराह करने के आरोप में प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.