हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: डायल-112 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर जहर खाकर आत्महत्या करने वाली एक युवती की जान बचाई। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पातपुर क्षेत्र में डायल-112 टीम को सूचना मिली कि एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही पातेपुर डायल-112 की गाड़ी पर तैनात सिपाही सिकंदर कुमार एवं महिला सिपाही रूबी कुमारी बिना समय गंवाए महज 8-10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर जहर खाए युवती को तत्काल अपने वाहन से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों ने इलाज कर जान बचाया। एसपी ने बताया की डायल-112 टीम की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के कारण समय रहते युवती को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिली जि...