हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजासन गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में फरार चल रहे पांचों आरोपियों के घर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित समय के भीतर समर्पण नहीं करने पर उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिन आरोपियों के घर इश्तहार चस्पाया, उनमें संजय राय पिता- मुरली राय, मीनू देवी पति- संजय राय, अंजली कुमारी पिता- जगदीश राय, शीला देवी पति- मुरली राय और रेखा देवी पति- स्वर्गीय भूषण राय शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक वे पुलिस की पकड़ से...