हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबाबकरपुर-चपैठ ग्रामीण सड़क में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक अशोक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है। अशोक भी चपैठ गांव का ही निवासी है। पीएचसी से रेफर बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया। इधर गंभीर हालत देख उसकी पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर स्थानीय चपैठ गांव निवासी ट्रेक्टर चालक सह स्वामी टूनटून राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं ग्रामीणों के सहयोग में ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंप दी गई है। प्राथमिकी में उचित इलाज खर्च दिलाने की गुहार भी शामिल है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते उचित कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...