हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: काजीपुर थाना क्षेत्र के धरहरा हाईस्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे गिट्टी लोट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार आभूषण दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आस पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ जुटने के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर पुलिस का पहुंचना घटना की जानकारी मिलते ही काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले शांत करवाया। बाद में पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान करीब 3 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने घटनास्थल से गिट्टी लोड ट्रैक्टर और चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने पर ले आई।

मृतक की पहचान मृत आभ...