हाजीपुर, सितम्बर 4 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से दो बाइक और थाना क्षेत्र के पिण्डोगी चौक के पास लगे 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर से क्वायल समेत अन्य सामान बरामद की है। थानाध्यक्ष राजु कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक पोहियार निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र शालू कुमार उर्फ प्रिंस कुमार है। बताया गया कि 23 अगस्त की रात में पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 2 पिनडोगी चौक के नजदीक स्थित 63 केवीए ट्रॉसर्फमर से अज्ञात चोरो ने ट्रांसफर्मर को खोलकर क्वायल चोरी कर लिया था। जिसको लेकर कनीय विधुत अभियंता विकास कुमार ने 24 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि इससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमि...