हाजीपुर, अगस्त 9 -- Hajipur News: गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर की स्टेपनी चोरी कर रहे एक चोर को चालक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चालक ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर थाने पर लाया। पुलिस ने मौके से पुलिस ने एक नट और एक रिंच बरामद किया है। गिरफ्तार चोर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड नंबर-5 निवासी देवलाल राय का पुत्र रवि कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र निवासी साहेब हुसैन अपना तेल टैंकर साइड में लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें खट-खट की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति रिंच से टैंकर की स्टेपनी खोल रहा है। साहेब हुसैन ने तुर...