हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल द्वारा प्रखंड परिसर में एक शिविर आयोजित कर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार सामग्री दी गयी। अस्प्ताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 65 टीबी से पीड़ित मरीजों को 30 अंडा,चना दाल, सोयाबीन, सरसो का तेल सहित अन्य सामग्री से भरा थैला दिया गया और आगे भी दी जायेगी। वितरण के दौरान बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ सीमा रंजन, राजस्व अधिकारी दिव्या चंचल, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...