Hajipur News: टावर का तार काट कर ले जाने के दौरान एक गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: चांदपुरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गजपति स्थित टावर से गुरुवार की शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति तार काट कर ले जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही चांदपुरा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर चांदपुरा थाना में एक नामजद और एक अज्ञात पर कांड संख्या 47/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नामजद अभियुक्त विक्की कुमार उम्र 20 वर्ष पिता मुनटुन पासवान ग्राम मुस्तफापुर थाना बिदुपुर को चोरी किया गया 18 मीटर तार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही अज्ञात व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: नशे के कारोबार के खिलाफ महनार अनुमंडल में छापेमारी तेज, दो दिनों में तीन गिरफ्तार -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.