Hajipur News: झोंकेदार हवा में सड़क पर पेड़ गिरने से लंबे समय तक यातायात हुई प्रभावित
हाजीपुर, सितम्बर 20 -- Hajipur News: छिटपुट बारिश के साथ झोंकेदार हवा में महुआ हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली मोड़ के पास पेड़ गिर जाने से आवागमन लंबे समय तक प्रभावित हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा गिरे पेड़ के डालियों को तेजी से काट छांट कर हटाया गया। जिसके बाद यातायात चालू हुआ। रविवार की शाम आकाश में काले घने बादल छा गए। हवा के झोंके के बीच छिटपुट बारिश आई। जिसमें कन्हौली मोड़ के पास सड़क किनारे बड़ा सा नीम का पेड़ टूट कर बीच सड़क पर गिर गया। यह तो भगवान का शुक्र था कि कोई उस जगह से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।
स्थानीय प्रयास स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बार झोंके की हवा आई और नीम का पेड़ धराशाई होकर गिर पड़ा। लोगों ने यह भी बताया कि कन्हौली हाट होने के कारण काफी संख्या में लोग सड़क से गुजर रहे थे। हालांकि जिस समय पेड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.