Hajipur News: झाड़ी में छुपाकर रखा गया 25 कार्टन शराब बरामद
हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Hajipur News: सराय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शितल भकुरहर गांव स्थित एक खेत के झाड़ी में छुपाकर रखा गया 25 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। लेकिन धंधेबाज फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के शितल भकुरहर गांव स्थित एक खेत के झाड़ी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ उक्त खेत के झाड़ी के पास पहुंच तलाशी कर झाड़ी में छुपाकर रखे गए 25 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के साथ पुलिस शराब तस्कर का पता लगाने में जुट गई है। - राजेश मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.