हाजीपुर, सितम्बर 14 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत में घर के निकट खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते हाल बेहाल है। मृतक स्थानीय रामश्लोक राय के तीन वर्षीय पुत्र हरियन कुमार था। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, घर के पास से शव बरामद घटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्चे अपने दरवाजे पर खेल रहे थे। खेलने के क्रम में वह बाढ़ के पानी में लुढ़क गया। घरवालों के द्वारा बच्चे की काफी खोजबीन की गई, लेकिन खोजबीन के दौरान कुछ देर बाद बाढ़ के पानी में उपलते हुआ लोगों उसका शव देखा। बच्चों के परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की ...