हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के बंटवारा और भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक कुमार रोहित पिता अशोक कुमार सिंह को लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक कुमार रोहित को इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को डॉक्टर ने एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया। हालांकि अभी इस मामले में घायल युवक द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के सम्बन्ध में घायल युवक कुमार रोहित ने बताया कि उसके चाचा मिथलेश सिंह उसके घर और जमीन पर कब्जा किये हुए हैं। रविवार को उसने चाचा से घर और जमीन में हिस्सा मांगा। जिस पर चाचा ...