हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: जिले में कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। आसमान में छाए बादलों के बीच सूरज की आंख मिचौली जारी है। बादलों की लुकाछिपी के बाद सूरज की तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बच नहीं पा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम में पुन: बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। आने वाले एक से दो दिनों में जिले में माध्यम बारिश एवं तेज हवा चलने का अनुमान है।

मौसम पूर्वानुमान जारी रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 05 से 09 अगस्त, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन,वज्रपात एवं तेज हवा चलने की संभावना है। वैशाली, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा एवं ...