हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- इंडिया स्कील कम्पटीशन के लिए जागरूकता अभियान Hajipur News: जिले के युवाओं को कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को बिहार कौशल विकास मिशन, वैशाली के जिला कौशल प्रबंधक द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट , हाजीपुर का भ्रमण कर अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्कील कम्पटीशन 2026-27 के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। भ्रमण के दौरान जिला कौशल प्रबंधक दिनेश कुमार ने अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य, महत्त्व, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ...