हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय के द्वारा 05 सितंबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र हाजीपुर के परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जॉब कैंप की जानकारी जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी न्यू जिल फैशन वियर,हाजीपुर द्वारा सिलाई मशीन ऑपरेटर पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस रोजगार अवसर के लिए 10वीं उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 11,752 रुपया प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर रहेगा।

इसमें भाग लेने की प्रक्रिया जॉब कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु प...