हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। ताजा मामला जारंग पंचायत के जारंग गांव की है। जहां फिर एक बार चोरों ने एक घर में धावा बोला है। मिली जानकारी के अनुसार जारंग रामपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान की छत से प्रवेश कर तीन कमरों का ताला तोड़कर बक्से और आलमारी में रखे, 10 लाख के आभूषण और कीमती कपड़े चुरा कर ले गये। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस कार्रवाई पीड़ित की लिखित शिकायत पर फिर एक बार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जारंग गांव निवासी रामश्रेष्ट सिंह के तीन पुत्र संजय सिंह, मंजय सिंह, धनंजय सिंह घर पर रह क...