हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड मुख्यालय एवं कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल से जोड़ने वाले जहांगीरपुर और जाफराबाद टोंक ढाब पुल वर्ष 2016 से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का निर्माण अधूरा रहने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक एवं सांसद के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे स्थानीय लोग अर्जुन राय, योगेंद्र राय, सन्नी कुमार, दिनेश कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मवीर कुमार आदि लोगों ने बताया कि जहांगीरपुर और जाफराबाद टोंक ढाब में बनने वाले पुल वर्ष 2016 से निर्माणाधीन है।

स्थानीय स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो जाता है। लोग जान जोखी में डालकर ढाब में आने ...