हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- गैस लीकेज से घर में लगी आग Hajipur News: रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 परोहा गांव में सोमवार की अपराह्न में खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से मिट्टी के खपरैल घर में आग लग गया। आग लगी के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की हल्ला सुनकर लोगों ने मौके से पहुंचकर पानी के सहारे आग पर काबू पाया। आग से मिट्टी के खपरैल घर का आंशिक रूप से क्षति हुई है। और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आग लगी में खुशी देवी 25 वर्ष, संजू देवी 60 वर्ष, आदित्य कुमार 13 वर्ष, चांदनी कुमारी 10 वर्ष, रिशाल कुमार 27 वर्ष समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं खुशी देवी, संजू देवी, रीशाल राय ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराया। आदित्य कुमार, चांदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल है,जिसका इलाज एनएमसीएच प...