हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में जहरीले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उम्र लगभग 26 वर्षीय रहीमपुर निवासी स्व.रामपुकार राय के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात संजीव कुमार गर्मी के कारण घर में फर्श पर चादर बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से युवक की मौत संजीव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी...