Hajipur News: जलापूर्ति की दोनों टंकियां फट जाने से करीब ढाई सौ घरों के सामने पेयजल संकट
हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: पंचायत बिदुपुर के वार्ड नंबर 11 में आंधी के कारण जलापूर्ति की दोनों टंकियां फट जाने से करीब ढाई सौ घरों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकियां क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग को इसकी जानकारी देकर कई बार शिकायत की गयी,लेकिन अब तक समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी जलापूर्ति व्यवस्था से करीब 250 घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। टंकियां फटने के बाद डेढ़ से दो सौ परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी और उमस के बीच पेयजल के लिए लोगों को दूसरे स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त टंकियों की मरम्मत या नई टंकी लगाने तथा जलापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.