Hajipur News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड संख्या एक में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक व्यक्ति को लाठी से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल को स्वजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल का इलाज मिली जानकारी के अनुसार बीते तीन वर्षों से ईंट चिमनी मालिक अमक राय और विपिन राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पट्टीदार हैं। रविवार की सुबह विपिन राय ईंट चिमनी के पास अपने बथान में मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अमक राय का ट्रैक्टर विपिन राय के मवेशियों के नाद के पास लाकर खड़ा कर दिया गया। विपिन राय ने ट्रैक्टर हटाने को कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.