हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष (प्रतीक्षालय) में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सुदूर ग्रमीण क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्या और शिकायते सुनी। इस दौरान कुल 89 परिवादों की सुनवाई की गई। जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए।

जनता दरबार कार्यप्रणाली उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सोमवार को प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस, आर्म्स, स्वास्थ...