हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- जनता दरबार में परिवादों की सुनवाई और निस्तारण Hajipur News: समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने आमजन की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक सुना एवं निस्तारण किया गया। जनता दरबार में कुल 112 परिवाद की सुनवाई की गई। निश्चित अवधिक में निष्पादन का भरोसा दिलाया गया। जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निब...