हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जनता दरबार में आए हुए लोगों की समस्याएं और शिकायतों को सुना। निर्धारित समय के अंदर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में कुल 111 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं

जनता दरबार की प्रक्रिया जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। परिवाद रा...