हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के जनता दरबार में प्राप्त एक पारिवारिक विवाद के मामले में त्वरित एवं संवेदनशील पहल करते हुए वन स्टॉप सेंटर, वैशाली द्वारा प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान कराया गया।

पारिवारिक विवाद का समाधान जिला पदाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के फलस्वरूप परिवार में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ और दंपति ने आपसी समझ एवं सम्मान के साथ साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत कॉलोनी निवासी पिंकी देवी,पति विक्रम मलिक ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर अपने पति द्वारा मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किए जाने तथा बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी का उचित ढंग से निर्वहन नहीं किए जाने की शिक...