हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: महिसौर थाना के सोहरथी गांव स्थित अपने ससुराल में एक नव विवाहिता की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर महिसौर थाना पुलिस ने मृतका के ससुराल स्थित उसके घर से उसका शव बरामद कर सोमवार को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतका की पहचान रूपा देवी पति आजाद सहनी उम्र लगभग 22वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय थाना पुलिस की सूचना पर एफएस एल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर सैंपल ले गई है।घर के सभी लोग फरार है।मृतका का शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी जिससे एक ढाई वर्ष का पुत्र है।प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस मामले में अभी तक किसी के द्वारा इस मामले में स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। -प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...