हाजीपुर, नवम्बर 28 -- डिजिटल भुगतान और बैंकिंग सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम Hajipur News: हाजीपुर, संवाद सूत्र राज नारायण महाविद्यालय के आईक्यूएसी के तत्वावधान में भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से अवेयरनेस प्रोग्राम एंड डिजिटल पेमेंट और कस्टमर प्रोटेक्शन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आरबीआई बिहार के चीफ जनरल मैनेजर एवं बैंकिंग लोकपाल कुमार राजेश रंजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद मंडल, मुख्य वक्ता कुमार राजेश रंजन, आई क्यू ए सी समन्वयक प्रो. अनुराधा जायसवाल, बुटा अध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. खालिद हुसैन सिद्दीकी उपस्थित थे। प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग एवं डिजिटल भु...