हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग और देसरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। घरों में सुबह से ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई थी। अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने चौदह गांठ वाला अनंत धागा तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित किया। पूजा के बाद पुरुषों ने दाहिने हाथ और महिलाओं ने बाएं हाथ में अनंत सूत्र बांधा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रद्धा के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशीअनंत चतुर्दशी की कथा आचार्य चंदन ठाकुर ने शेखोपुर स्थित शिव काली मंदिर पर अनंत चतुर्दशी की कथा कही और चौदह गांठ वाले अनंत सूत्र भगवान विष्णु को समर्पित किया। उन्होने कहा कि ...